मरीज के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन,डॉक्टर हैरान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन के दौरान 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निकाले गए। यह घटना चिकित्सकों और मरीज, दोनों के लिए ही आश्चर्य का कारण बनी। शख्स का नाम सचिन बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि वह नशे का आदी था, इसलिए उसे पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहा उसने बेचैन होकर उसने अपनी ही जिंदगी को नुकसान पहुँचाते हुए ये वस्तुएँ निगलना शुरू कर दीं।

एक्स-रे रिपोर्ट

कुछ समय बाद, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने असामान्य पेट दर्द और अन्य लक्षणों के लिए उनकी जाँच की। एक्स-रे से पता चला कि उनके पेट में एक अजीब और बड़ी मात्रा में धातु जैसा पदार्थ है। फिर उन्हें ऑपरेशन टेबल पर ले जाया गया।

डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

देवनंदिनी अस्पताल के डॉक्टर श्याम कुमार और उनकी टीम ने मरीज़ का ऑपरेशन करके उसके शरीर से सभी 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन, निकाल दीं। ऑपरेशन के बाद उसकि की हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टरों का बयान

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं आमतौर पर मानसिक विकारों या पिका नामक बीमारी से जुड़ी हो सकती हैं, जिसमें व्यक्ति ऐसी चीजें निगलने की प्रवृत्ति दिखाता है जो खाने योग्य नहीं होती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ आमतौर पर मानसिक विकारों या पिका नामक बीमारी से जुड़ी हो सकती हैं, जिसमें व्यक्ति खाने योग्य न होने वाली चीज़ों को निगलने की प्रवृत्ति दिखाता है। ऐसे रोगियों को शारीरिक उपचार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक देखभाल की भी आवश्यकता होती है।