बीजेपी ने बिहार चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने बिहार का चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया है। साथ ही, भाजपा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

बिहार में पार्टी की स्थिति को मज़बूत करेगी यह टीम

प्रधान, पाटिल और मौर्य की टीम बिहार में भाजपा की चुनावी रणनीति को आकार देने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गठबंधन दलों के साथ समन्वय स्थापित करने का काम करेगी।

बैजयंत पांडा को मिली ज़िम्मेदारी

भाजपा ने बैजयंत पांडा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता पांडा को तमिलनाडु चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहोल और पांडा पर भी रहेगा दारोमदार

तमिलनाडु में भाजपा की स्थिति कुछ खास मजबूत नहीं है, इसलिए पांडा और मोहोल पर चुनाव से पहले राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।