पीले सोने पर छाया संकट का साया

पीला सोना पर मौसम में बदलाव के चलते संकट बड़ गया है। जिससे खेत-खलिहान में कटा पड़ा सोयाबीन पर नुकसान होने के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम के बदलते रूख के चलते खासकर जिले में उन किसानों की चिंता बड़ गई हे जिनका सोयाबीन खेतों में कट रहा है अथवा फसल कटी खलिहान में पड़ी है।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है जिससे मौसम का रूख बदला- बदला नजर आ रहा है शानिवार को हल्के बादल और बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम ने ऐसे करवट बदली की घने बादलों के चलते दिनों में अंधेरा सा नजर आने लगा देखते ही देखते 4 बजे से झमाझम बारिश का दौर का सिलसिला शुरू हो गया जिससे उन किसानों की सोयाबीन की फसल संकट में आ गई है जिनके खेतों में फलस कट रही है अथवा कट चुकी है लेकिन खलिहान में है। इधर मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

सोमवार को भी प्रभावित करेगा साइक्लोन

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बना है जिसके सीधे असर से मौसम में न केवल बदलाव आया है बल्कि रविवार को झमाझम बारिश भी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात पीक पाइट पर हे जिससे सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी है। खेती-किसानी की दृष्टि से उन किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई है जिनका सोयाबीन खेतों में कटा पड़ा है। साइक्लोन के असर से जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई है और अगर सोयाबीन कट रहा है अथवा फसल कटवाने के बाद जिन किसानों का सोयाबीन खेत-खलिहान में है ऐसे किसानों के सोयाबीन को नुकसान होने की संभावना अधिक बन गई है।

स्टोरिज सोयाबीन पर भी संकट

चक्रवाती बारिश जिले में उन किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। जिन किसानों ने अपने-अपने खेतों से सोयाबीन की फसल को कटवाकर स्टोर कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से बारिश हो रही है। इसका असर खेतों में कटा पड़े सोयाबीन के अलावा स्टोरिज किए गए सोयाबीन को भी नुकसान हो सकता है।

खड़ी फसल को होगा फायदा

मौसम के बदले मिजाज का फायदा उन कसानों के लिए होगा जिनकी सोयाबीन की फसल अभी खेतों में खड़ी है। जिले में जहां भी खेतों में अभी सोयाबीन की फसल कटी नहीं है वहां बारिश से सोयाबीन को लाभ होगा। बताया जा रहा है कि जिले में अभी भी सोयाबीन की फसल के रकवा वाले क्षेत्र में प्राय:प्राय: 50 प्रतिशत फसल खेतों में खड़ी है। फसल को नुकसान की आशंका वहां है जहां पर सोयाबीन कटा खेतों में रखा है।