बुधवाड़ा रोड बनाशराबियों का अड्डा, लोगों के साथ बदसलूकी, लूटपाट की कोशिश

अवैध रूप से बिक रही शराब अब संभ्रांत लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। चौक चौराहों पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब के दुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। शांति प्रिय नगर में अशांति का माहौल होने से यहां के रहवासी चिंतित हो रहे हैं। धार्मिक नगरी होने के नाम पर शराब तो प्रतिबंधित कर दी गई है लेकिन अवैध शराब कौन बिकवा रहा है यह आबकारी और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।

भाजपा के शासनकाल में अंधेर नगरीय जैसी स्थिति हो गई है। अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब, आईपीएल के सट्टे, सट्टे, जुंआ आदि खुल्लम चल रहा है। इससे न केवल भाजपा का शासन बदनाम हो रहा है बल्कि यहां के जनप्रतिनिधियों का ढुलमुल रवैया भी आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

रूलिंग पार्टी के कार्यकर्ता अवैध शराब बंद कराने लिख रहे पत्र

चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सिर्फ जनता की वोटों से मतलब है और भाजपा की सरकार की सीट बढ़ाने का ही कार्य किया है। इसक अलावा उक्त जनप्रतिनिधियों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। उनकी चुप्पी भी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अभी हाल ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत द्वारा भी पत्र लिखकर चिंता जाहिर की जा चुकी है।

चौक चौराहे बन गए अवैध शराब के अड्ड

पिछले कई दिनों से हरदा बायपास स्थित बुधवाडा रोड शराबियों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही यहां शराबी आते हैं और रोड के पास स्थित खाली पड़े प्लाटों पर बैठते हैं और घंटों तक शराब पीते रहते हैं। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर और महिलाओं के साथ अभद्रता भी करते हैं। इस मार्ग पर इस तरह की असामाजिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस सम्बन्ध में मंगलवार को श्रीरंग कालोनी निवासियों ने एक ज्ञापन भी देहात थाना टीआई सौरभ पांडे को दिया।

पूर्व सैनिक के साथ अभद्रता

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कालोनी निवासी पूर्व सैनिक और जिला पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष किशोर कुमार के साथ कुछ शराबियों ने झूमा झटकी की। शराबियों ने उनसे चेन, पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ झूमा झटकी भी की है। कालोनी निवासियों ने बताया कि इसके पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।

खुलेआम अवैध शराब की बिक्री

जानकारी के अनुसार रेवा सिटी के सामने वाले चौराहे पर ही कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है। शराबी वहीं से शराब लेकर सड़क किनारे और खाली पड़े प्लाटों पर हम जाते हैं। उनके महफिलें देर रात तक चलती रहती हैं।

कर्रवाई का भरोसा

थाना प्रभारी पांडे ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और करवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में नियमित गस्त की जाएगी और संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।