नई दिल्ली, एजेंसी: प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के राजभवन में गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेता फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जल्द लागू करने पर बातचीत शुरू कर चुके हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। दोनों नेता ‘विजन 2030’ के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देंगे। इसके बाद मोदी और स्टार्मर इसके बाद जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है। स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने 8 अक्टूबर को यशराज फिल्म्स के स्टूडियो का दौरा किया था।