KIIT पहुंचा 5 वें पायदान पर

भुवनेश्वर: टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के घोषित परिणामों में भुवनेश्वर स्तिथ केआईआईटी डीम्ड विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर 501 संस्थानों में आंका गया है।प्रकाशित सूची में केआईआईटी पांचवें स्थान पर भारत में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

गौरतलब है कि कीट ओडिशा का एकमात्र ऐसा तकनीकी संस्थान है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है और यह ओड़िशा राज्य के लिए बेहद गर्व की बात है और इसकी बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष प्रतीक है। वैश्विक स्तर पर केआईआईटी को 2,191 विश्वविद्यालयों में 501-600 बैंड में और, रार्ष्ट्य स्तर पर देश में 128 संस्थानों में से केआईआईटी पांचवां स्थान प्राप्त किया है जो पिछले वर्ष के 601-800 बैंड की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। यह उछाल वैश्विक प्रतिस्पर्धा में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और भारत के सबसे गतिशील और विश्व स्तर पर दिखाई देने वाले संस्थानों में से एक के रूप में इसके उभार को दर्शाती है। भारतीय विज्ञान

संस्थान (IISc) भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर रहा, जबकि KIIT भारत का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। इस वर्ष, केआईआईटी को टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के ‘शैक्षणिक उत्कृष्टता’ मानदंड में विश्व में 259वां स्थान प्राप्त हुआ है। टाइम्स हायर एजुकेशन पांच मानदंडों के आधार पर रैंकिंग प्रदान करता है। उल्लेखनीय रूप से, कीट डीम्ड विश्वविद्यालय ने उद्योग एकीकरण, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण’ और सामाजिक प्रतिबद्धता (SDGs) मानदंडों में भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टाइम्स हायर एजुकेशन के मूल्यांकन के अनुसार, विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में केआईआईटी का प्रदर्शन एक दशक के परिवर्तन को दर्शाता है।