रिंग रोडके धंसे हिस्से की सुबह से पड़ताल, भारी वाहनरोक

भोपाल: राजधानी में सूखी सेवनिया के पास आउटर एरिया में धंसी सड़क के 20 फीट गहरा और 100 मीटर लंबा गड्ढे के बाद यहां पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और इसके पास से भारी वाहनों को गुजरने से रोका जा रहा है। इसके लिये मप्र सड़क विकास निगम की टीम के अफसर आज सुबह से ही वहां पहुंच गये हैं। इस रोड के दूसरे किनारे से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है क्योंकि अगर यह गुजरते रहे तो इनके वाइब्रेशन से सड़क का दूसरा हिस्सा भी कमजोर हो सकता है, क्योंकि भोपाल बायपास से हर मिनट 25 से 30 गाड़ियां गुजरती हैं। ब्रिज का उतार होने की वजह से गाड़ियों की रμतार 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहती है। गौर तलब है कि सड़क मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की है, जो साल 2013 में ही बनी थी।