चंडीगढ़, एजेंसी: हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले में अब राजनीति गहराने लगी है। सात दिन बीतने के बाद भी आईपीएस का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। दिवंगत अफसर की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और रोहतक एसपी एसपी रहे नरेंदे्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों की गिरμतारी की मांग पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने कई मंत्रियों तक से बात करने से इनकार कर दिया और भाजपा के नेताओं को लौटा दिया। इस बीच हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं एसपी बिजारणिया को भी हटा दिया गया था।
उन्हें कहीं पोस्टिंग भी नहीं दी गई है। इस बीच इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया है। वहीं आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमनीत के सरकारी आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अफसर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शोक जताने जाने वाले हैं। दूसरी ओर परिवार और अनुसूचित समाज की तरफ से बनाई गई 31 सदस्य कमेटी की ओर से हुई महापंचायत द्वारा दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम भी आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।