MCX पर सोना 256 रुपये चढ़ा, चांदी 1,367 रुपये मजबूत  

शुक्रवार को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की बढ़ती चिंताओं के बीच सोना और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। मुद्रा और बॉन्ड बाजारों में अस्थिरता बढ़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं। अमेरिका द्वारा ईरान पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका से कच्चे तेल के दाम […]

यूपी के रहने वाले इनकम टैक्स अफसर की कटनी में संदिग्ध मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निवासी वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की मध्य प्रदेश के कटनी में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे आयकर विभाग के सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव अंदर से बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सरकारी ड्राइवर कार की […]

होर्मुज पर अमेरिका का फुल कंट्रोल जल्द! ट्रम्प बोले- ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर जल्द ही पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगा। उन्होंने एक अमेरिकी रेडियो साक्षात्कार में दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग नष्ट हो चुकी है। उनके अनुसार, ईरान के पास अब केवल सीमित संख्या में मिसाइलें और ड्रोन बचे हैं, जबकि सैन्य […]

मथुरा हादसा: ओमेक्स मॉल की छत ढह गई, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत  

शुक्रवार सुबह वृंदावन के रुक्मणि विहार क्षेत्र में बन रहे ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत की ढलाई के दौरान शटरिंग अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर तीन मजदूरों की जान चली गई। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लगभग सुबह छह से सात बजे के बीच हुई। […]

शुक्रवार को हलकी तेज़ी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 82.30 अंक चढ़कर 77,620.02 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18.65 अंक की बढ़त के साथ 24,250.50 के […]

झाबुआ: कलेक्ट्रेट में किसानों ने दाल-बाटी खाकर गुजारी रात, फोरलेन मुआवजे तक डटे रहने का ऐलान

बदनावर-टिमरवानी फोरलेन परियोजना के भूमि अधिग्रहण में दिए जा रहे मुआवजे से नाराज किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। गुरुवार से शुरू हुए इस प्रदर्शन में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारते हुए अपनी मांग पर […]

भोपाल में शक्कर ने तोड़ा रिकॉर्ड! 66-67 रुपये किलो पहुंचे दाम

त्योहारों सीजन नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में शक्कर की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया। वर्तमान में शक्कर 66 से 67 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही है। व्यापारियों का दावा है कि खुदरा दुकानों पर यह भाव और ऊंचा चल रहा है। इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ता और छोटे किराना व्यापारी […]

मध्य प्रदेश में मानसून अपडेट: बाढ़ का खतरा! नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर, 16 जिलों में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने पूर्वी क्षेत्रों में फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर सहित 16 जिलों के लिए अगले 24 घंटों में चार से आठ इंच तक भारी से […]

लखनऊ में खौफनाक वारदात: SBI अफसर ने पत्नी-बहन को मारा, हनुमान चालीसा सुनते हुए की खुदकुशी 

गुरुवार दोपहर लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक भयानक घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। एसबीआई में कार्यरत मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को उनके कार्यस्थल के बाहर गोली मार दी। दिव्या आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं। इसके बाद मानस अपने घर गया, वहां अपनी बहन […]

उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों के दो मामलों में थे दोषी 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ी। तिहाड़ जेल से उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित […]