शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 82.30 अंक चढ़कर 77,620.02 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18.65 अंक की बढ़त के साथ 24,250.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला प्रदर्शन रहा। निफ्टी मिडकैप में 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत की अच्छी तेजी दिखा रहा था।
सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी रियल्टी सबसे मजबूत रहा। इसके विपरीत निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी जैसे प्रमुख सेक्टरों में कमजोरी देखी गई, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।