ईरान युद्ध और होर्मुज संकट से भारत में LPG की कमी

ईरान संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सरकार ने हाल ही में 5 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का भी डर है। राहत […]
ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराया: ‘पागलों को परमाणु बम नहीं सौंप सकते’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीनतम शांति प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोलने और अमेरिकी नौसैनिक ब्लॉकेड हटाने के बदले परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को बाद में करने का सुझाव दिया था, लेकिन ट्रंप ने इसे स्वीकार करने से […]
ट्रंप ने EU कार-ट्रक पर 25% टैरिफ लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) से आने वाली कारों और ट्रकों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से इन वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो जाएगा। ट्रंप ने इस कदम का कारण बताते हुए आरोप लगाया कि यूरोपीय […]
ट्रंप का चेतावनी भरा पोस्ट: “तूफान आने वाला है” – ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, कच्चे तेल $126 प्रति बैरल पहुंचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, “THE STORM IS COMING. NOTHING CAN STOP WHAT IS COMING” अर्थात तूफान आने वाला है और जो आने वाला है उसे कोई नहीं रोक सकता। यह […]
ईरान ने होर्मुज खोलने का प्रस्ताव दिया, ट्रंप ने ठुकराया

ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध समाप्त करने की पेशकश की गई है। बदले में अमेरिका से अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मांग की गई। हालांकि, इस प्रस्ताव में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को बाद के लिए टाल दिया गया […]
व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने तुरंत काबू में ले लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कैलिफोर्निया का निवासी है और उसके […]
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता: पेंच कड़ा, ईरान ने शर्तें थमाईं, अमेरिकी दूत आज इस्लामाबाद पहुंच रहे

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर दूसरे दौर की बातचीत पर अनिश्चितता बनी हुई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष बैठक से साफ इनकार कर दिया है। ईरान ने अपनी अटल शर्तें पाकिस्तान को सौंप दी हैं, […]
ट्रंप ने भारत-चीन को ‘नरक जैसे देश’ बताया, जन्मसिद्ध नागरिकता पर विवादास्पद पोस्ट शेयर की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के एक विवादास्पद रैंट को दोबारा शेयर किया है। इसमें भारत और चीन को ‘hell-hole’ (नरक जैसी जगह) करार दिया गया है। सैवेज ने जन्मसिद्ध नागरिकता की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ लोग गर्भावस्था के नौवें महीने में अमेरिका आकर […]
ईरान ने कहा- अमेरिकी नाकेबंदी हटे तभी होर्मुज खुलेगा और सीजफायर संभव

ईरान ने मौजूदा तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने से इनकार कर दिया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जब तक अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट खुलना संभव नहीं है। साथ ही, ईरान ने इस नाकेबंदी को सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए किसी भी बातचीत में […]
अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ एकतरफा सीजफायर बढ़ाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को पाकिस्तान की अनुरोध पर अनिश्चितकाल तक बढ़ा रहा है। ट्रंप ने ईरान सरकार को “गंभीर रूप से विभाजित” बताते हुए कहा कि हमले अभी टाले जा रहे हैं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नौसेना की नाकेबंदी जारी रहेगी। […]