विवाह प्रस्ताव से एक दिन पहले युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

भोपाल (मध्यप्रदेश): मिसरोद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक 24 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पायल बामनिया के रूप में हुई है, जो गांधी मोहल्ला में अपनी मौसी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता के अलग होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, जबकि […]
पत्नी के प्रेमी से करवा दीजिए शादी, नहीं तो बच्चे और मैं खतरे में – पति ने पुलिस से लगाई गुहार

सिंगरौली (म.प्र.): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के वैढन कोतवाली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से ही शादी कर ले, ताकि वह और उसके चारों बच्चे सुरक्षित रह सकें। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कई सालों से खुलेआम अपने प्रेमी […]
साइबर ठगों ने 71 वर्ष के पूर्व सुपरवाइज़र से 68 लाख लूटे, डिजिटल गिरफ्त में फँसाया

भोपाल (मध्यप्रदेश): राजधानी में साइबर ठगों ने 71 साल के एक सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइज़र से 68.3 लाख रुपए हड़प लिए। ठगों ने खुद को दूरसंचार विभाग और सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें डिजिटल गिरफ्त में ले लिया और डराकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। क्या हुआ पूरा मामला अयोध्या नगर के एलआईजी एफ सेक्टर निवासी विनोद कुमार […]
मोहन यादव ने 12वीं कक्षा के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी की भेंट, साथ ही ट्रैफिक नियामों से कराया अवगत।

भोपाल: मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। राजधानी में आयोजित एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले 7,832 विद्यार्थियों को स्कूटी भेंट की। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों को सीधे वाहन गिफ्ट किए। […]
सरकारी नौकरी में प्रमोशन आरक्षण पर अभी भी असमंजस, तीन महीने बाद भी हल नहीं

भोपाल: राज्य सरकार ने तीन महीने पहले प्रमोशन में आरक्षण की नई नीति लागू की थी। लेकिन अब तक इसका फायदा किसी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं मिल पाया है। वजह यह है कि नीति को लेकर अदालत में मामला अटका हुआ है। अदालत की रोक बनी बड़ी बाधा सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण समाज […]
IAS अफसरों की नई तबादला सूची की तैयारी तेज, कई कलेक्टरों के पद बदल सकते हैं

भोपाल: प्रदेश में हाल ही में एक बड़ी तबादला सूची जारी होने के बाद अब सरकार एक और सूची लाने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को राज्य दौरे के बाद इस प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। इसके साथ ही अक्टूबर में आयुक्तों और कलेक्टरों […]
भोपाल मे 273 करोड़ रुपए बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

भोपाल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को दिल्ली और मध्यप्रदेश में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 273 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मामला एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (EHDL) और इसके प्रमोटर्स से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की […]
इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की सर्चिंग

इंदौर, संवाददाता। शहर के केंट रोड स्थित गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल प्रबंधन को ईमेल के जरिए बम प्लांट किए जाने की धमकी मिली। मेल में लिखा था कि स्कूल परिसर में बम लगाया गया है, जो किसी भी समय फट सकता है। इस सूचना से प्रशासन और पुलिस दोनों […]
दशहरे के बाद पहली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस, तीन साल की कार्ययोजना और विजन 2047 पर चर्चा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरे के बाद प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी और आईजी के साथ दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मोहन सरकार के कार्यकाल की पहली कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस होगी। सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों की प्राथमिक कार्ययोजना और “विजय 2047 डॉक्यूमेंट” पर विशेष फोकस रहेगा। 2 अक्टूबर को होगी […]
भोपाल में थायराइड और मोटापे के इलाज के लिए पहली होम्योपैथिक यूनिट शुरू, महिलाओं को मिलेगा खास लाभ

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में थायराइड और मोटापे जैसी आम लेकिन गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए नई उम्मीद जगी है। मंगलवार को शासकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में हाइपोथायरायडिज्म एवं ओबेसिटी यूनिट की शुरुआत की गई। यह पहल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) के संयुक्त […]