जबलपुर में अफसरों के सामने सिवनी की घटना पर नाराजगी जता गए CM

जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में पुलिस अफसरों और कर्मियों द्वारा की गई डकैती पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में कहा कि सिवनी में जो पुलिस ने किया वह गलत है,ऐसा अब नहीं होना चाहिए। यह बैठक उन्होंने रविवार रात को ली थी। जिसमें जबलपुर संभागायुक्त, आईजी जबलपुर, आईजी बालाघाट सहित आठ जिलों […]

रेडियो फ्रीक्वेंसीटैग और 41 चेक गेट से मॉनिटरहोंगे माइनिंग में लगे वाहन

अवैध उत्खनन-परिवहन पर लगाम लगाने सरकार बदल रही नियम भोपाल: मध्यप्रदेश में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को अब आरएफआईडी टैग से लैस किया जाएगा। इससे अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। खनिज विभाग अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए नियमों में बदलाव करने जा रहा है। […]

MP ऑनलाइन संचालक फायरिंग मामले में आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित,4 टीमें कर रही सर्चिंग

भोपाल: हाई सिक्युरिटी जोन राजभवन के पास एमपी ऑनलाइन की शॉप चलाने संचालक पर फायरिंग करने वाला बदमाश के खिलाफ दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं अब राशि दस हजार से बढ़ाकर बीस हजार रुपए की जा रही है। साथ ही पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में […]

पानी में तय सीमा से अधिक फ्लोराइड भोपालियों की हड्डियां हो रहीं कमजोर

सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोट में खुलासा राजधानी भोपाल के पानी में फ्लोराइड की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है। यह खुलासा सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की रिपोर्ट में हुआ है। सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट2024 में बताया गया है कि भोपाल संवेदनशील जोन में है। यहां पानी में फ्लोराइड की मात्रा कुछ […]

बिजली का भार बढ़ा तो बंद हो जाएगा ट्रांसफार्मर

भोपाल: बिजली कंपनी अब बिजली चोरी रोकने के लिए ऑटो कटऑफ तकनीक के आधार पर ट्रांसफार्मर लगा रही है। स्वीकृत से अधिक भार होने पर ये वितरण ट्रांसफॉर्मर खुद ही बंद हो जाएंगे। शहर के छोला जोन में 100 केवीए का ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाये है। नर्मदापुरम में भी मूंग की फसल वाले क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे वितरण ट्रांसफॉर्मर फेल होने पर रोक लगेगी। लोड घटते […]

एम्स में सुपर स्पेशलियटी कोर्स जनवरी से होगा शुरू

भोपाल: एम्स भोपाल में सुपर स्पेशलियटी कोर्स की शुरूआत हो चुकी है। अब यहां प्रदेश में पहली बार डीएम इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश आईएनआई एसएस परीक्षा के माध्यम से होगा। इस पहल का नेतृत्व प्रो. (डॉ.) राजेश मलिक और प्रो. (डॉ.) अमन कुमार कर रहे हैं। यह कोर्स डॉक्टरों को मिनिमली इनवेसिव डायग्नॉस्टिक और […]

आज डूबते सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, गूंजेंगे छठी मैया के गीत

भोपाल: राजधानी में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा परंपरा अनुसार मनाया जा रहा है। छठ पूजा के आज तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी के सभी 52 घाटों पर शाम को श्रद्धालु पहुंचेंगे और सूर्य देव को दूध व जल से अर्घ्य अर्पित करेंगे। प्रशासन ने घाटों पर साफसफाई, लाइटिंग […]

बाबा महाकाल की पहली सवारी आज: मंदिर समिति का बैंड पहली बार शामिल, 17 नवंबर को राजसी शोभा

उज्जैन: सोमवार को कार्तिक-अगहन माह की पहली सवारी के साथ बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकलेगी। शाम चार बजे मंदिर के सभामंडप में पूजा-अर्चना के बाद पालकी में विराजमान होकर भगवान महाकाल मनमहेश रूप में भक्तों के बीच नगर भ्रमण करेंगे। इस बार पहली बार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का अपना बैंड भी सवारी का […]

इंदौर बायपास पर फिर भयंकर जाम: ट्रॉले की टक्कर से 4 किमी तक फंसे हजारों वाहन, 2 घंटे लगे रास्ता खुलने में

इंदौर: शहर के बायपास पर लगातार दूसरे दिन भयंकर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। करीब 4 किलोमीटर तक दोनों दिशाओं में हजारों वाहन फंस गए। लगभग 2 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन वे रेंगते हुए ही आगे बढ़ पाए। जाम की मुख्य वजह एक ट्राले का खराब होकर बीच सड़क पर अटक […]

उज्जैन: 55 सीटर पुराना प्लेन बना लग्जरी होटल!

उज्जैन के दो सगे भाइयों ने संयुक्त रूप से एक 55 सीटों वाला पुराना हवाई जहाज स्क्रैप के रूप में खरीदा है। वे इसे मक्सी रोड पर अपने फार्महाउस में स्थापित कर लग्जरी होटल में तब्दील करने की योजना बना रहे हैं। जहाज को दो विशाल ट्रकों की मदद से दिल्ली से उज्जैन लाया गया। […]