मध्य प्रदेश में मानसून ने ली रफ्तार, भारी बारिश से कई इलाकों में राहत

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। सीहोर जिले में तेज बारिश हुई, जबकि राज्य के 45 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, छिंदवाड़ा और आसपास के 30 से अधिक शहरों में बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। शिवपुरी में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। […]