यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: 9 यात्रियों की जलकर मौत, ड्राइवर की लापरवाही और बस के पुराने चालान सामने आए

बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस (नंबर BR32 PA8647) जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। […]