ट्रम्प का बड़ा बयान: अमेरिका को भारत जैसी चुनावी व्यवस्था अपनानी चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत की चुनावी प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी भारत की तरह सख्त वोटर पहचान व्यवस्था लागू होनी चाहिए। ट्रम्प ने लिखा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में अमेरिकी प्रशासन से […]

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हेलीकॉप्टर क्रैश, परिवार के 4 सदस्यों की मौत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में शनिवार को एक पर्यटक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए तीनों यात्री कोलंबियाई परिवार की महिलाएं थीं। ये महिलाएं तिजुका नेशनल पार्क के ऊपर दर्शनीय उड़ान पर थीं। पार्क घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा इलाका है, जो पर्यटकों में […]

14 देशों की मौजूदगी में ब्रिक्स बैठक का समापन: भोपाल घोषणा पत्र अपनाया 

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आयोजित 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक शनिवार को भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के अंत में ‘भोपाल घोषणा पत्र’ सर्वसम्मति से अपनाया गया। इसमें कुल 14 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 10 ब्रिक्स सदस्य देश और चार भागीदार देश शामिल थे। सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, […]

जर्मनी विश्व कप से बाहर, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील अंतिम-16 में

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबलों में मंगलवार को बड़े उलटफेर देखने को मिले। चार बार की चैंपियन जर्मनी पैराग्वे के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि ब्राजील ने आखिरी क्षणों में गोल दागकर जापान को मात दी। मोरक्को ने भी नीदरलैंड्स को पेनल्टीज में रोका। पैराग्वे ने […]

पीएम मोदी-राष्ट्रपति लूला की मुलाकात: क्रिटिकल मिनरल्स पर बड़ा समझौता, व्यापार लक्ष्य 20 अरब डॉलर

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा औपचारिक स्वागत प्राप्त किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच महत्वपूर्ण […]