‘तंत्र-मंत्र’ के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत, 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का था दावा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के कथित अनुष्ठान के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुधवार देर रात उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव बरामद किए गए। […]