ग्वालियर घासमंडी में रिंकू गैंग की 40 राउंड फायरिंग, दो घायल

ग्वालियर के उपनगर घासमंडी क्षेत्र में गुंडा रिंकू कमरिया और उसके साथियों ने रविवार रात देर से अचानक हमला बोल दिया। गैंग ने लगातार 15 मिनट तक फायरिंग की, जिसमें 35 से 40 राउंड दागे गए। निशाना हवलदार के पुत्र और उसके दोस्त पर था। दोनों युवकों को पैर में गोली लगी, जिन्हें तत्काल अस्पताल […]

भोपाल: वरिष्ठ वकील को डिजिटल अरेस्ट की कोशिश, पुलिस ने बचाया

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय वरिष्ठ वकील शमसुल हसन को रविवार दोपहर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई। ठगों ने खुद को पुणे एटीएस का इंस्पेक्टर बताकर फोन किया और उन पर पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया। इस आधार पर उनसे 10 लाख रुपये […]

4 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े में फंसा भारतीय मूल का CEO

अमेरिका में बड़ा फाइनेंशियल घोटाला! अमेरिका में भारतीय मूल के टेलीकॉम कंपनी के उएड बंकिम ब्रह्मभट्ट पर 500 मिलियन डॉलर (4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा) के बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मभट्ट ने फर्जी ग्राहक खातों और राजस्व के दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी बैंकों से भारी कर्ज हासिल किया। ब्रह्मभट्ट ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉइस […]

आत्मनिर्भर और सशक्त मप्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं: CM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड पर गौरवशाली अतीत से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा को देखे सकेंगे। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहा है। हमने एक लाख नौकरियां दी है। प्रमोशन पर भी काम कर रहे हैं। आठ लाख करोड़ निवेश और […]

बिट्टन मार्केट में बनेगी राजधानी की पहली हाइड्रोलिक पार्किंग

राजधानी में सड़कों पर पार्किंग की वजह से रोज़ाना जाम लगता है। इससे निजात पाने के लिए बिट्टन मार्केट में शहर की पहली हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जा रही है। इससे लोगों को पार्किंग में आसानी होगी। गौरतलब है कि शहर के सबसे व्यस्त बाज़ारों में से एक बिट्टन मार्केट में लंबे समय से चली आ […]

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित

सात कर्मचारियों को पीपीओ प्रदाय अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह के निदेर्शानुसार माह अक्टू्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह अपर कलेक्टर डीएन सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मनित किया गया। सम्मान समारोह में बीईओ अशोकनगर कार्यालय के शिखरचंद जैन तथा सुमन शर्मा, बीईओ मुंगावली कार्यालय से बैजनाथ सिंह चंदेल, […]

स्थापना दिवस: लाल परेड ग्राउंड के आसपास यातायात में आज से बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, शहर की यातायात पुलिस ने विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। ये व्यवस्थाएँ 1 नवंबर से लागू होंगी। यातायात पुलिस के […]

17 देशों की यात्रा कर नीदरलैंड के पर्यटक पहुंचे चंदेरी के ‘दा स्टोन विलेज’ विक्रमपुर

चंदेरी: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत विश्व के कई देशों की यात्रा कर हॉलैंड से आए 12 सदस्यीय विदेशी पर्यटक दल शुक्रवार को चंदेरी के ग्राम “दा स्टोन विलेज विक्रमपुर” पहुंचा। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत बने […]

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ और पोधरोपण का कार्यक्रम आयोजित

अशोकनगर: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी का आयोजन जिला मुख्यालय पर स्थित पटेल पार्क से गांधी पार्क तक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी थे। कार्यक्रम में पटेल पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की […]

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन दौड़ का सफल आयोजन

चंदेरी: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चंदेरी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन दिल्ली दरवाजा चंदेरी से प्रारंभ होकर, हर कुंड स्कूल चुंगी नाका तक संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता के […]