मध्य प्रदेश में फैला मानसून, जाने किन जिलो में है भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सोमवार को मानसून की एंट्री के बाद से तीन दिन के भीतर ही ये 54 जिलों में फैल गया। ऐसे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की माने तो ऐसे में आज गुरूवार से कई जिलो में गरज चमक के साथ भारी बारिश शुरू हो सकती है।

जाने प्रदेश के जिलो का हाल

विशेषकर इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बालाघाट में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर और सागर जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया जैसे जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे में चार इंच तक हो सकती है बारिश

ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से अनुमान लगाया जा रहा कि आने वाले 24 घंटे में ढाइ से 8 तक बारिश होने के आसार है। साथ ही प्रदेश के कई जिलो में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आशा है कि आने वाले 4 दिनों तक ये बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम होती रहेगी।

कम हुआ तापमान

तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से प्रदेशभर में औसत 2 डिग्री तक पारा कम हो गया है। ये कमी सबसे ज्यादा टीकमगढ़ में हुई जहाँ पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में पारा इससे नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 31.4 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 31.7 डिग्री और जबलपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जून के अंत तक बरसात जारी रहेगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 से 29 जून के बीच भोपाल समेत 28 जिलों में लगातार भारी बारिश होगी। इस दौरान 2.5 से 4 इंच तक वर्षा हो सकती है