Israel-Iran Peace talks:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह तबाह कर दिया है और अगले हफ्ते अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो सकती है। ट्रंप के दावे पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है।
हालांकि, ईरान ने ऐसे किसी भी संभावित संवाद से साफ इनकार किया है और अमेरिका पर भरोसा न होने की बात कही है। नीदरलैंड के हेग शहर में चल रहे नाटो देशों के शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि फिलहाल वह ईरान से बातचीत को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं, लेकिन फिर भी बैठक हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि हम शायद कोई समझौता साइन करें, शायद न करें। मेरे नजरिए से जरूरी नहीं।
उन्होंने लड़ाई की, अब युद्ध खत्म हो चुका है। ट्रंप का इशारा बीते हफ्ते ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों की तरफ था। ट्रंप के दावे पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी संसद ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग खत्म करने का प्रस्ताव पास करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका पर भरोसा करना मुश्किल है, खासकर तब जब उसने हमारे परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं।