MPPSC Vacancies : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानि MPPSC जल्द ही युवाओं को खुशखबरी देने की तैयारी में है। आयोग के तरफ से बताया गया कि MPPSC जल्द ही 5662 पदों पर भर्ती निकाल सकता है। ऐसे में इन पदों में डिप्टी कैलेक्टर, मेडिकल से लेकर कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
जारी हुए विज्ञापन, जल्द होगी आगे की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार मेहरा ने बताया कि आयोग अगले कुछ महीनों में 5,562 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है और इसके लिए विभाग ने विज्ञापन 81 विज्ञापन भी जारी कर दिए है। अभी आयोग द्वारा 5317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं चलाई जा रही है और शेष पदों के लिए भी जल्द ही प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
दो सालों में भरे करीब 3756 पद
पी.एस.सी अध्यक्ष राजेश मेहरा ने ये भी बताया कि दिसंबर 2023 से जून 2025 तक MPPSC ने 3,756 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की है ये नियुक्तियाँ 4,492 पदों के लिए विभिन्न अधिसूचनाओं के माध्यम से थीं । ऐसे में आपको बता दे कि इस बार MPPSC ने इस बार भर्ती प्रक्रिया को आयोग द्वारा अक्टूबर 2024 में जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है।
किन पदों पर होगी नियुक्तियाँ?
इन भर्तियों में डिप्टी कलेक्टर्स के लिए 72 ,डिप्टी एसपी के लिए 51 पदों की रिकमंडेशन समान्य शासन विभाग और गृह विभाग को भेजी गई है। साथ ही कुल पदों में डिप्टी कलेक्टर और सब पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा लाइब्रेरियन, खेल अधिकारी, माइनिंग अधिकारी, सहायक प्राध्यापक, मेडिकल स्पेशलिस्ट, चिकित्सा अधिकारी, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा के विभिन्न पदों को भी शामिल किया गया है। वहीं इन पदों में 579 पद स्वास्थ विभाग के है।
इस प्रकार MPPSC की यह त्वरित भर्ती प्रक्रिया राज्य में युवा वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अगले महीनों में सैकड़ों उच्च‑श्रेणी के सरकारी नौकरियों की नियुक्तियों से बेरोजगारी में मिलेगी राहत और प्रदेश में सरकारी तंत्र और गुणवत्तापूर्ण प्रशासन को बल मिलने की उम्मीद है।