धार्मिक आस्था का पर्व: जगन्नाथ रथ यात्रा पर देशभर में उत्साह, PM मोदी ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Jagannath Rath Yatra 2025: देशभर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। 7 बजे के बाद रथ यात्रा शुरू हुई। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे। सुरक्षा के मद्देनजर इस साल पहली बार एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जहां से पूरे उत्सव पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

PM मोदी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री