MPPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं की लंबी प्रक्रिया को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। MPPSC द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में सालों गुजर जाने के बाद भी चयनित उम्मीदवारों को निुयक्ति नहीं मिली है। लाइब्रेयन व स्पोर्ट्स आॅफिसर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख अभी तक नहीं आई है, जबकि MPPSC की परीक्षा के लिए ढाई साल बीत चुके हैं। परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का कहना है कि इंतजार कब तक करें यह कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। इतनी लंबी परीक्षा प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवार परेशान हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के ढाई साल पूरे हो गए हैं। 35 विषयों के 1669 पदों में से दस विषयों के 692 पदों के लिए साक्षात्कार तक नहीं हुए हैं। इन विषयों में से अधिकतर की इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इन सभी नियुक्तियों की भर्ती परीक्षा की अधिसूचना एक साथ 30 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी। तीन चरणों में यह परीक्षा पिछले साल दही जून, 4 अगस्त और 17 नवंबर को हुई थी। उसके बाद भी लगभग 8 माह का समय बीत चुका है।
असिस्टटेंट प्रोफेसरों की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक जून को हो चुकी है7 14 विषयों की डेएÞ हजार से ज्यादा सीटों के लिए यह परीक्षा हुई थी, लेकिन रिजल्ट का अभी इंतजार है। असिस्टेंट प्रोफसर के लिए भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, राजनीति