Sawan festival from 25th: सावन महोत्सव का आयोजन 25 से 29 जुलाई तक बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में किया जाएगा। इस दौरान यहां पार्थिव शिवलिंग बनेंगे। हवन, पूजन के साथ-साथ कई सांसकृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी। इस महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इस मौके पर सावन मेला लगेगा, जिसमें धार्मिक वर्स्त्र पूजन सामग्री, आयुर्वेदिक, हस्तशिल्प सहित अनेक सामग्रियों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इस अवसर पर भक्ति संगीत के साथ शिव आर्ट गैलरी में शिवजी से जुड़ी कलात्मक कृतियों की प्रदर्शनी, प्रतिमाएं भी विशेष तौर से खास आकर्षण का केंद्र होगी।
मानस भवन में श्रीरामकथा तुलसी जयंती समारोह 26 जुलाई से
तुलसी मानस प्रतिष्ठान मानस भवन में श्रीरामकथा का आयोजन 26 से 31 जुलाई तक दीदी मंदाकिनी श्रीरामकिंकर के मुखारविन्द से होगा। पांचों दिन संध्या 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह के अंतर्गत 26 जुलाई को मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश शासन, 28 जुलाई मुख्य अतिथि मालती राय, महापौर, 30 जुलाई को मुख्य अतिथि, विकासदवे, निदेशक, साहित्य अकादमी, 30 जुलाई समापन दिवस को मुख्य अतिथि ओपी श्रीवास्तव पूर्व गृहसचिव, मप्र शासन होगें।
111 पंडितों द्वारा 11 कुंडीय हवन
महोत्सव का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर यहां बारह ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही 26 से 28 तीन दिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ बनारस सहित अन्य स्थानों के 111 पंडितों द्वारा 11 कुंडीय हवन किया जाएगा। महासभा के गौरव अध्वर्यु शर्मा ने बताया कि कैलाश मानसरोवर, गंगा, यमुना, सरस्वती, ताप्ती, सरयू सहित सात पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा।