भोपाल रेलवे स्टेशन की खुली जगहों पर उउळश् से रहेगी विशेष निगरानी, लगाए बैरिकेट्स

राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर बीते कुछ दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चूकें सामने आई हैं। बीते दिनों में तीन बार बाइक और कार सीधे प्लेटफार्म तक पहुंच गईं, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।

प्लेटफार्म एक और छह पर विशेष चौकसी

प्लेटफार्म नंबर एक पर बीना छोर और प्लेटफार्म नंबर छह पर पार्सल आफिस के पास आरपीएफ जवान लगातार निगरानी में रहेंगे। इन जगहों से पहले भी कई बार वाहन स्टेशन में दाखिल हो चुके हैं। जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि अब कोई भी वाहन बिना अनुमति प्लेटफार्म क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा, यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत आरपीएफ को सूचित करें।

PRO नवल अग्रवाल का बयान

सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।