बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट कंपनी WNS ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति कंपनी के ऑपरेशन डिपार्टमेंट में की जाएगी। जॉब फुल-टाइम होगी।
WNS (होल्डिंग्स) लिमिटेड एक अग्रणी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) कंपनी है, जो विभिन्न उद्योगों के क्लाइंट्स को सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी डिजिटल-लेड ट्रांसफॉर्मेशनल सॉल्यूशन्स में विशेषज्ञ है और तकनीकी व एनालिटिकल नॉलेज का उपयोग कर इनोवेटिव सेवाएँ देती है। इसके क्लाइंट्स में ट्रैवल, इंश्योरेंस, बैंकिंग और फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और हेल्थकेयर जैसी इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
जॉब प्रोफाइल
- चयनित उम्मीदवारों को कस्टमर सपोर्ट (विशेषकर चैट प्रोसेस) संभालना होगा।
- जॉब में फ्लेक्सिबल वीक ऑफ और रोटेशनल शिफ्ट होगी।
आवश्यक योग्यता
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन डिग्री
- अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स
- टाइपिंग स्पीड: कम से कम 30 वर्ड प्रति मिनट
- MS Office का ज्ञान अनिवार्य
- उम्मीदवार मल्टीटास्किंग और टीम प्लेयर होने चाहिए
- वेब चैट अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी
सैलरी
- जॉब पोर्टल Ambition Box के अनुसार, WNS में सीनियर एसोसिएट की औसत वार्षिक सैलरी 4.2 लाख रुपये है।
जॉब लोकेशन
- इंदौर, मध्यप्रदेश
आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।
[Apply Now]