Vivo T4 Pro जल्द होगा लॉन्च, Vivo V60 से तुलना में क्या मिलेगा खास?

स्मार्टफोन ब्रांड Vivo भारत में अपनी मिड-रेंज सीरीज़ का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही Vivo T4 Pro लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत ₹30,000 से कम रखी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसका डिज़ाइन और कई स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V60 से काफी मिलते-जुलते हैं, लेकिन कुछ अहम अंतर भी देखने को मिलेंगे।

Zeiss कैमरा स्पेशल, डिज़ाइन- बैटरी में फर्क नहीं

सबसे बड़ा फर्क कैमरा सेटअप में है। Vivo V60 Zeiss-पावर्ड क्वाड कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 50MP Sony IMX766 सेंसर और 50MP Zeiss टेलीफोटो (Sony IMX882) जैसे एडवांस्ड लेंस शामिल हैं। दूसरी ओर, Vivo T4 Pro में Zeiss ब्रांडिंग नहीं होगी, हालांकि इसमें भी 50MP Sony OIS मेन कैमरा, 50MP Sony 3x पेरिस्कोप कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी दोनों मॉडलों में 6500mAh की दी गई है। लेकिन कीमत को लेकर बड़ा अंतर रहेगा—जहाँ Vivo V60 की शुरुआती कीमत ₹37,000 है, वहीं Vivo T4 Pro ₹30,000 से कम कीमत में लॉन्च होगा, जिससे यह किफायती सेगमेंट के उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों ही फोनों में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस लगभग समान रहेगी। कंपनी दावा कर रही है कि T4 Pro का AnTuTu स्कोर 10 लाख से ऊपर रहेगा। हालाँकि, RAM और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, जबकि Vivo V60 में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है।