एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, UAE को 57 रन पर समेटा और रचा नया इतिहास

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की। टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में UAE को सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट कर दिया और महज़ 4.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने गेंदें शेष रहने के लिहाज़ से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

भारत का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

भारत ने 93 गेंद शेष रहते UAE को मात दी। यह भारत की टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत है, जब मैच खत्म होने पर सबसे ज़्यादा गेंदें बची हों। इससे पहले भारत ने 2021 में स्कॉटलैंड को 81 गेंद शेष रहते हराया था।

टेस्ट खेलने वाले देशों के रिकॉर्ड की बात करें तो यह दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इंग्लैंड ने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एंटीगा में ओमान को सिर्फ 19 गेंदों में हरा दिया था और तब 101 गेंदें शेष थीं। वहीं, इस मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 2014 के वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 90 गेंद शेष रहते हराया था।

UAE का सबसे छोटा स्कोर

UAE की टीम भारत के खिलाफ इतिहास का सबसे छोटा टी-20 स्कोर बनाकर आउट हो गई। टीम 57 रन ही जोड़ पाई, जो भारत के खिलाफ किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2023 में अहमदाबाद में भारत के सामने 66 रन बनाए थे। साथ ही, यह UAE का खुद का भी सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले मार्च 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम 62 रन पर सिमट गई थी।

कुलदीप यादव का ओवर हैट्रिक कारनामा

भारत की शानदार जीत में कुलदीप यादव का योगदान खास रहा। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में एक ही ओवर में तीन विकेट लिए, ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज़ राहुल चोपड़ा (3 रन) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया, चौथी गेंद पर UAE कप्तान मोहम्मद वसीम को LBW आउट किया, वसीम ने DRS लिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रखा, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने हर्षित कौशिक को बोल्ड कर दिया और ओवर हैट्रिक पूरी की।

रोचक आंकड़े और खास पल

भारत की यह जीत गेंदें शेष रहने के मामले में एशिया कप इतिहास की भी सबसे बड़ी जीत रही। वहीं UAE ने 57 रन बनाए जो न केवल भारत के खिलाफ सबसे कम बल्कि UAE क्रिकेट इतिहास का भी सबसे कम आंका गया है। इस मैच मे कुलदीप यादव ने लंबे समय तक ओवर हैट्रिक करने की उपलब्धि हासिल की है भारत की इस धमाकेदार जीत से टूर्नामेंट में टीम का आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जबकि UAE के लिए यह हार उनके बल्लेबाज़ी क्रम पर गंभीर सवाल खड़े करती है।