57 दन के चिकित्सकीय समर्पणसे अंडरवेट नवजातको मिला नया जीवन

विदिशा: एक ओर जहां प्रदेश के शासकीय अस्पताल कुप्रबंधन और लापरवाहियों के कारण सुर्खियों में आ रहे हैं वहीं विदिशा के जिला शासकीय अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। विदिशा के माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल में एक अंडरवेट नवजात को चिकित्सकों ने अपने कौशल से नया जीवन देने में सफलता पाई है। यहां एसएनसीयू वार्ड में ग्यारसपुर की प्रियंका ने सात माह के प्रसव के बाद ही 695 ग्राम वजन की एक नवजात को जन्म दिया था। इतने कम वजन के कारण सांस में तकलीफ के चलते बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी लेकिन चिकित्सकों ने हार नहीं मानी। नतीजा यह रहा कि 57 दिन की अथक मेहनत के बाद बच्ची न सिर्फ स्वस्थ हो गई बल्कि परिजन आज उसे डिस्चार्ज कर घर भी ले जा रहे हैं।