प्रदेश में आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने 26 नये कालेज स्थापित होंगे। राज्य के अलग-अलग जिलों में कालेज खोलने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव पहुंच गए हैं, जिनकी एनओसी जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा करीब 19 कालेजों ने नये कोर्स और 54 कालेजों ने नये संकाय खोलने की विभाग से अनुमति मांगी है।
प्रदेश की 26 सोसाइटी अपने-अपने जिलों में नये कालेज खोलेंगी। इसमें चार कालेज भोपाल स्थापित होंगे। उच्च शिक्षा विभाग में आगामी सत्र 2026-27 के लिए करीब तीस प्रस्ताव जमा हुये हैं। उनमें से विभाग ने दो दर्जन सोसायटी को कालेज खोलने के लिए एनओसी जारी की जाएगी। कुछ सोसायटी के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें आमन्य करते हुए खारिज कर दिया है। भोपाल में कालेज खोलने के लिए आधा दर्जन आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से तीन आवेदन को अमान्य कर दिया गया है। शेष तीन कालेजों को विभाग ने एनओसी हो सकती है, जिन्हें बीयू से संबद्धता लेना होगी।
95 की गई मान्यता
विभाग ने सभी कालेजों की निरीक्षण कराया था। इसमें 95 कालेजों में जमीन और स्टाफ की कमी के कारण उनकी मान्यता निरस्त कर दी गई थी। इसमें से कुछ कालेजों को राहत भी मिली थी। आगामी सत्र में कालेजों की स्थिति साफ होने के कारण विभाग आगामी सत्र की काउंसलिंग भी समय पर पूरी कराकर कक्षाएं भी शुरु करा सकेगा।