वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां लंचतक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बनाए।
भारत को पहले सत्र में एकमात्र सफलता जॉन कैंपबेल के रूप में मिली जिन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले 115 रन की शानदार पारी खेली। लंच के समय शाई होप 92 और कप्तान रोस्टन चेज 23 रन पर खेल रहे थे। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 518 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 248 रन ही बना पाया था, ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देकर उन्हें फिर से बल्लेबाजी करने को कहा। दो मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई। अब भारतीय टीम की निगााहें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप पर होंगी।