भोपाल: तात्या टोपे स्टेडियम रविवार सुबह हरित चेतना और उमंग से सराबोर हो उठा, जब भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्कल द्वारा आयोजित रइक ग्रीन मैराथन सीजन-6 में हजारों धावकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प गति की धार में उतार दिया। RUN FOR GREENER BHOPAL की थीम के साथ आयोजित यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि प्रकृति-प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्सव बन गया। ऊर्जा से भरपूर शुरूआत, भोर की पहली किरण के साथ ही स्टेडियम जोश से गूंज उठा। सुबह4:30 बजे से शुरू होने के बाद प्रतिभागियों ने ZUMBA सेशन में भाग लेकर अपने शरीर और मन को दौड़ की तैयारी में झोंक दिया। μलैग ऑफ समारोह में प्रभाष कुमार सुबुद्धि, मुख्य महा प्रबंधक, भोपाल सर्कल शिवा कुमार बोस मुख्य महाप्रबंधक लोकपाल रिजर्व बैंक, कुंदन ज्योति महाप्रबंधक (नेटवर्क-1), ओंकारनाथ चौधरी महाप्रबंधक (नेटवर्क-2) , मनोज कुमार महाप्रबंधक (नेटवर्क-3), शुभकांतकनुंगो, महाप्रबंधक (सीएओ) नेग्रीन मैराथन का शुभारंभ कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया।