राजधानी में कुबेर डेयरी पर गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनबन रही है। कुबेर की मिठाईयों में मख्खी और पेट्रीज में कीड़े निकल रहे हैं। यही नहीं कुबेर डेयरी पर बिक रही खराब खाद्य सामग्री गंदगी के बीच बन रही है। इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है। गूगल पर रिव्यूज में ग्राहक कुबेर डेयरी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि कहीं कुबेर डेयरी के उत्पाद भी ड्रग ट्रायल की तरह हानिकारक न साबित हो जाएं। क्योंकि इनकी मिठाईयां अनहाइजेनिक तरीके से बन रही हैं। इसी तरह अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार की जा रही है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रशासन भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से कतरा रहा है। लोगों का कहना है कि यह मिलीभगत का जीता जागता उदाहरण है।
कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता…
कुबेर डेयरी के संचालक कुबेर जाट का कहना है कि हमारा जैसा चल रहा है वो ठीक है। छोटी मोटी चीजें होती रहती हैं। सब जगह पहचान है। खाद्य अधिकारियों को समझा दिया है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कोई कार्यवाही नहीं करेगा।
कुबेर डेयरी पर गंदगी के बीच बन रही खाद्य सामग्री…
शहर में प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों पर अनहाइजैनिक तरीके से खाद्य सामग्री का निर्माण पैकिंग की जा रही है जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। कुबेर डेयरी पर मिठाईयों में मक्खियां और पेटीज में कीड़े मिले हैं। डीआईजी बंगला स्थित कुबेर के मुख्य कारखाने में भी गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बन रही है। यहां बासी मिठाई और पनीर की बदबू आती रहती है।आसपास रहने वाले भी इससे परेशान हैं। लेकिन इस पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
खाद्य विभाग के अधिकारीजांच से कतरा क्यों रहे…?
कुबेर डेयरी पर गंदगी और खराब सामग्री के मामले को लेकर हाल ही में प्रदेश टुडे की टीम ईदगाह हिल्स स्थित खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंची तो बहाना बनाकर टालने का प्रयास किया। ऐसा लग रहा था मानो अधिकारियों ने जांच निरीक्षण से पहले ही कुबेर को क्लीन चिट दे दी। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।