सिरोंज में महिला समूह का नवाचार, गोबर से बने दीपकों से रोशन होगी दिवाली

विदिशा: विदिशा जिले के सिरोंज में इस बार दिवाली पर्व पर आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का अनूठा मिश्रण नजर आ रहा है। दिवाली के लिए बिजली की झालरों से रोशनी होगी, न मोमबत्तियों से, बल्कि शुद्ध गाय के गोबर से बने दीपकों से दीपावली जगमगाएगी। यहां राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्षेत्र की करीब 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को गाय के गोबर से पारंपरिक दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद अब यह महिलाएं अपने-अपने गांवों में जाकर 15 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गोबर से दीपक तैयार करेंगी। एक महिला एक दिन में 400 से अधिक दीपक तैयार कर रही है, जिससे प्रतिदिन लगभग 20 हजार दीपकों का निर्माण हो रहा है। करीब 50 से 55 महिलाएं इस कार्य में जुटी हैं।