नकबजनी के आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर,नकदी बरामद

विदिशा: शहपुरा कॉलोनी शमशाबाद में फरियादी बूंदा बाई पति मोती बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लोहे की पेटी में रखे सोने- चांदी के जेवर एवं 60,000 नकदी सहित लगभग 8 लाख मूल्य का सामान चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इंदरसिंह बंजारा उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी गया माल सोने चांदी के जेवर एवं 6 हजार नकदी, कुल 8 लाख बरामद किया गया।