भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक 22 वर्षीय युवती ने रैपिडो से हबीबगंज जाने के लिए ऑटो बुक किया। चालक मोहम्मद मुस्तकीन (करोंद निवासी) ने अतिरिक्त किराया मांगा। विवाद बढ़ने पर उसने राइड कैंसिल का दबाव बनाया और युवती को रास्ते में उतार दिया।
इसके बाद चालक ने बार-बार फोन कर गाली-गलौज की, धमकाया और व्हाट्सऐप पर अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेजीं। उसने कहा, “तुम हिंदू लड़कियां होती ही ऐसी हो।”
युवती ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पांच दिन तक कार्रवाई न होने पर सीएम हेल्पलाइन और बजरंग दल से संपर्क किया। संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।