6 ट्रेनोंके रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव में विस्तार

भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा भोपाल मंडल होकर संचालित गाड़ी संख्या 19607/19608 (कोलकाता-मदार जंक्शन कोलकाता एक्सप्रेस), 19414- 19413 (कोलकाताअहमदाबादकोलकाता एक्सप्रेस) एवं 13025-13026 (हावड़ा-भोपालहावड़ा एक्सप्रेस) का अस्थायी ठहराव के स्थान पर पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के रांची रोड स्टेशन पर अगले तीन माह (31 अक्टूबर से 31 जनवरी तक) के लिए बढ़ाया गया है। इस व्यवस्था से बड़काकाना स्टेशन पर ट्रेन रिवर्सल (दिशा परिवर्तन) की आवश्यकता समाप्त होगी, जिससे परिचालन दक्षता एवं समयबद्धता में सुधार होगा।