प्रख्यात हृदय रोग विशेष डॉ. श्रीराम अग्रवाल ने बताए डायबिटीज के घातक परिणाम
नर्मदापुरम्: जबलपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज कांफ्रेंस न्यू डायमेंशन इन डायबिटीज 2025 का दो दिवसीय आयोजन किया गया।
जिसमें नर्मदापुरम् के प्रख्यात हृदय रोग विशेष डॉक्टर श्रीराम अग्रवाल द्वारा हिस्सा लिया गया। साथ ही कांफ्रेस में विभिन्न स्थानों से आए डाक्टर्स को डायबिटीज और हृदय रोग से संबंधित विषय पर संबोधित किया।
डॉ. श्रीराम अग्रवाल ने कांफ्रेंस के दौरान बताया कि जिन मरीजों को डायबिटीज होती है उन्हें विशेष सावधानियां रखनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यह हृदयघात होने की संभावना रहती है। सावधानी रखने से इससे बचा जा सकता है। उन्होंने डायबिटीज और हृदयघात पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस कांफ्रेंस में डायबिटीज, मोटापा एवं संबंधित जटिलताओं पर नवीनतम शोध, तकनीक और उपचार पद्धतियों पर चर्चा हुई। वहीं आर्गनाजिंग चेयरमेन डॉ आशीष डेंगरा, साइंटिफिक चेरमेन डॉ आनंद बहरानी, डॉ अनुश्री जामदार, प्रो. डॉ वीके भारद्वाज, डॉ अजय कडुस्कर, डॉ प्रियांका कुकरेले, डॉ अंकित अग्रवाल, एवं डॉ रवि दोहरे आदि भी व्याख्यान दिए।