एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री सुरक्षित

भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर एअर इंडिया की एक उड़ान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट को कार्गो होल्ड से आपात चेतावनी संकेत मिला, जिसके बाद उन्होंने सावधानी दिखाते हुए भोपाल में विमान उतार लिया।

हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि उड़ान ने रात 8:15 बजे सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल में उतराई की। यह एक मानक प्रक्रिया है, जब पायलट को किसी सिस्टम में असामान्य गड़बड़ी नजर आती है।

विमान में 172 यात्री सवार थे, सभी रात भर भोपाल में ठहरे

रामजी अवस्थी के अनुसार, विमान में कुल 172 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उड़ान रात में आगे नहीं बढ़ सकी, इसलिए सभी यात्रियों को भोपाल में ही रोक दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी।