स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ 2025 का आयोजन

नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक किया स्वागत

भोपाल: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें नए विद्यार्थियों को न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा से भी परिपूर्ण किया गया। कार्यक्रम में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिशन्स डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षारंभ-2025 केवल एक परिचय सत्र नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेर्दीने कहा कि दीक्षारंभ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए आत्मविश्वास, नवाचार और रचनात्मकता से शैक्षणिक सफर की शुरूआत करने का मंच है। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के माहौल से परिचित कराना था। कार्यक्रम में उन्हें पढ़ाई के तरीके, पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, पुस्तकालय, लैब और अन्य सुविधाओं के बारे में बताया गया।