प्रदेश महासचिव बने आसिफ मोहम्मद खान, यूथ कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल: कांग्रेस के युवा नेता आसिफ मोहम्मद खान ने यूथ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। हाल ही में संपन्न हुए यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में आसिफ मोहम्मद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित किया गया। यह घोषणा भोपाल के यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में की गई थी। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक आरिफ मसूद की मौजूदगी में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। आरिफ मोहम्मद खान यूथ कांग्रेस के विभिन्न आंदोलनों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आसिफ मोहम्मद खान विधायक आरिफ मसूद के करीबी माने जाते हैं। पद मिलने के बाद आसिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं कांग्रेस के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष तथा आरिफ मसूद साहब और अपने साथियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। हमारा लक्ष्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना और युवाओं की आवाज को बुलंद करना होगा।