भोपाल: बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल जोनल ऑफिस ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा आरंभ किए गए सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, सतर्कता जागरूकता हेतु गुब्बारे छोड़ना तथा इंटीग्रिटी सिग्नेचर वॉल अभियान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, भोपाल जोन द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और सतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सहभागिता के सम्मान में प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक एफ.जी.एम.ओ. भोपाल संजय श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक सुदोद्ध कुमार, सहायक महाप्रबंधक डॉ. भंवरलाल हर्ष, जोनल मैनेजर भोपाल जोन बिकाश रंजन पटनायक, उप जोनल मैनेजर संगीता गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।