भोपाल: मिसरोद इलाके में कल दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र पाल पुत्र महेश पाल (28) ग्राम करोंदा, उमरावगंज में रहता था। कल दोपहर वह भोपाल से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में समरधा के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से लेकर उसे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं तलैया पुलिस ने बताया कि तरन्नुम उर्फ जिकरा पति अमजद (34) सागर की रहने वाली थी। वह मानसिक रूप से विक्षित थी, और भोपाल में अपना इलाज कराने के लिए आई थी। कल दोपहर उसने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने गोताखोरों की मद्द से शव को पानी से बाहर निकाला और उसे पीएम के लिए भेज दिया।