नई दिल्ली: पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश की कंगारू कोर्ट से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देश में कई जगहों से हिंसा की खबरें है। वहां रात भर तनाव की स्थिति बनी रही। हिंसा में अबतक 2 व्यक्ति की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं।
ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के घर को दंगाइयों ने जलाने की कोशिश की। इसके अलावा शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद कुछ लोग मिठाई बांट रहे थे। इस दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। और कई लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा कई जगह बम धमाके हुए हैं। पूरे मुल्क में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कोटलीपारा में बम धमाके में पुलिस के 3 जवान जख्मी हो गए। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के राजधानी स्थित घर को गिराने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।