भोपाल: राजधानी में सुबह से घिरी कोहरे की चादर के बीच ठंडी हवाओं का खौफ जारी रहा। इसके चलते विजीबिलिटी भी सुबह सात बजे तक 500 मीटर हो कर रह गयी थी। हिमालय की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में नजर आने लगा है। उत्तर शुष्क हवाएं सीधी आ रही हैं। राजस्थान में एक प्रति चक्रवात सक्रिय है।लेकिन तापमान में थोड़ा इजाफा हुआहै। न्यूनतम तापमान आज सुबह 7.8 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के सर्र्दी का दौर इसी तरह से जारी रहेगा और हवाओ के दिशा बदलने केबाद ही इसमें हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हालत यह है कि भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को सीवियर कोल्ड वेव यानी तीव्र शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।