10 वीं बार नीतीशे कुमार … दो डिप्टी सीएम, 24 मंत्रियों के साथ शपथ

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौतौश कुमार आज यानी 20 नयंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवौं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। डिप्टी सौएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लौ। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नझ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासयान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशोर्याद लिया। नौतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकुपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव  के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।