हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित द विलाज सोसाइटी में रहती थीं।

बिमला देवी के पति राजीव चौधरी हरियाणा सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर (एक्साइज एंड टैक्सेशन) रह चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिमला देवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जिसके बाद झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।