केशव महाराज ने SA20 लीग का सबसे महंगा ओवर फेंका

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और दिग्गज स्पिनर केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका की SA20 लीग का सबसे महंगा ओवर फेंका। उन्होंने एक ही ओवर में 34 रन लुटा दिए। केशव महाराज के खिलाफ जॉनी बेयरेस्टो ने एक ही ओवर में 5 छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन ठोक डाले, जो कि साउथ अफ्रीका की इस टी20 लीग में एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन हैं। 

एसए20 के 14वें लीग मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए कॉनर एस्टहाउन ने 52 और शरफेन रदरफोर्ड ने 47 रन की पारी खेली। जबाव में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने बिना विकेट खोए 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स के लिए जॉनी बेयरेस्टो और क्विंटन डिकॉक ने मैच विजयी नाबाद ओपनिंग साझेदारी की। केशव महाराज ने तीसरे ओवर में 34 रन केशव महाराज ने लुटा दिए। कुल 50 रन 3 ओवर में केशव महाराज ने दिए। जॉनी जॉनी बेयरेस्टो ने 45 गेंदों में 85 रन और क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली।