WPL के पहले दिन खेलेंगी 7 भारतीय वर्ल्ड चैंपियन, MI-RCB का मुकाबला आज

आज से विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत हो रही है। पहला मैच 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विमेंस वर्ल्डं कप जीतने वाली भारतीय टीम की 7 खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। इनमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना एक-दूसरे के विरुद्ध अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करेंगी। इन दोनों के अलावा विकेट कीपर ऋचा घोष, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और क्रांति गौड़ के नाम शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस एक मैच से आगे

डब्ल्यूपीएल में एमआई और आरसीबी के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मैच मुंबईइंडियंस ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली। मुंबई कीनैटली सिवर-ब्ंट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 29 मैचों में 1027 रन हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 29 मैचों में 41 विकेट हैं। 

बेंगलुरु से सबसे ज्याद रन मंधाना ने बनाए 

बेंगलुरु की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान स्मृति मंधाना ने बनाए हैं। उनके नाम 26 मैचों में 646 रन हैं। मंधाना 128.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाती हैं। वहीं, श्रेयांका पाटिल ने RCB की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

आरसीबी को पेरी की कमी खलेगी

मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन की गईं RCB की एलिस पेरी निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी। पेरी टीम की टॉप रन स्कोरर और चौथी टॉप विकेट टेकर हैं। पेरी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम ने सयाली साटघरे को चुना, लेकिन उनका प्लेइंग-11 में शामिल हो पाना भी मुश्किल है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

रॉयल वैलेंजर्स बैंगलुरु: स्मृति मंधाना  (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतसी नायक, ग्रेस हैरिस, ऋचा चोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, पूजा वसत्राकर, राधा यादव, श्रेयांका पाटील, अरुंधति रेड्डी, लौरेन होल।

 मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट सिवर-बंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी (विकेटकीपर) अमीलिया कर, शबनिम इस्साइल, त्रिवेणी वशिष्ट, क्रांति गौड़, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक।