अमेरिकी लेट-नाइट होस्ट जिमी किमेल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवॉर्ड्स के प्रति दीवानगी पर चुटकी लेते हुए एक अनोखा ऑफर दिया है। किमेल ने कहा कि अगर ट्रंप मिनियापोलिस से ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) एजेंट्स को हटाकर वापस बॉर्डर पर भेज दें, तो वे अपने सभी प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ट्रंप को दे देंगे।
‘व्हाइट पर्सन ऑफ द ईयर’ देने की पेशकश
अपने शो ‘जिमी किमेल लाइव’ के दौरान उन्होंने मजाक में ट्रंप को अपना 1999 का एमी अवॉर्ड, क्लियो, वेबी और यहां तक कि 2015 का ‘सोल ट्रेन अवॉर्ड: व्हाइट पर्सन ऑफ द ईयर’ देने की बात कही। किमेल का यह तंज ट्रंप द्वारा मिनेसोटा में हिंसा के बाद सेना तैनात करने की धमकी और अप्रवासियों की गिरफ्तारी के विरोध में आया है।
व्हाइट हाउस का करारा जवाब
किमेल के इस ऑफर पर व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
“जिमी को ये अवॉर्ड अपने पास ही रखने चाहिए, ताकि जब खराब रेटिंग्स की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए, तो वे इन्हें गिरवी रख सकें।”
नोबेल प्राइज का जिक्र और तंज
यह विवाद तब और गरमा गया जब वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो ने हाल ही में ट्रंप को अपना नोबेल पीस प्राइज मेडल भेंट किया। किमेल ने इस पर व्यंग्य करते हुए कहा, “देखिए ट्रंप कितने खुश हैं, क्या आपने कभी किसी को इतना खुश देखा है जिसने खुद कोई प्राइज नहीं जीता हो?” उन्होंने यह भी बताया कि माचाडो खाली हाथ नहीं गईं, उन्हें बदले में एक ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) मग मिला।